Crime

अग्निशमालय बक्सर में PLI व RPLI योजनाओं पर जागरूकता शिविर, कर्मियों को दी गई विस्तृत जानकारी

बक्सर।अनुमंडल अग्निशमालय बक्सर कार्यालय परिसर में डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव के दिशा-निर्देश में तथा अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में भारतीय डाक विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ।
शिविर के दौरान डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा

अग्निशमन कर्मियों को PLI एवं RPLI योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। PLI बक्सर हेड ऑफिस से सारांश ओझा, सुरेश मसीह एवं जितेंद्र सिंह ने बीमा योजनाओं के लाभ, पात्रता, प्रीमियम संरचना एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में उपस्थित कर्मियों को विस्तार से अवगत कराया।

इसके साथ ही अग्निशमन विभाग द्वारा डाक विभाग के कर्मचारियों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर मॉक ड्रिल भी कराई गई, जिससे व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सके

इस अवसर पर अनुमंडल अग्निशमालय बक्सर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जागरूकता शिविर को कर्मियों ने उपयोगी व लाभकारी बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!