Entertainment

आईईएसएम बक्सर की बैठक में पीसीडीए के निमंत्रण पर गदगद हुए पूर्व सैनिक

बक्सर।इंडियन एक्स-सर्विसमैन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर की मासिक बैठक रविवार को माँ मुंडेश्वरी अस्पताल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अस्पताल के निदेशक डॉ. मेजर पी.के. पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने किया।

बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 150 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में शहीद स्मारक में युद्ध क्षेत्र में वीरगति को प्राप्त जिले के 16 शहीदों के नाम शिला पट्ट पर अंकित कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर प्रद्युम्न सिंह एवं बक्सर वन प्रमंडल पदाधिकारी सुरेश सिंह को हार्दिक बधाई दी।
साथ ही बैठक के सफल आयोजन के लिए डॉ. मेजर पी.के. पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे एवं पूरी टीम को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बैठक के दौरान 20 नए पूर्व सैनिकों ने आईईएसएम की सदस्यता ग्रहण की। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं वेटरन दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 55 पूर्व सैनिकों ने अपना नाम दर्ज कराया।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों ने अपने पेंशन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई। जिनकी पेंशन में समस्या आ रही थी, उन्हें अध्यक्ष द्वारा विस्तार से जानकारी एवं समाधान के उपाय बताए गए।

बैठक के दौरान राजपुर प्रखंड के पुरैनी ग्राम निवासी हवलदार राम प्रवेश के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान किया गया।
अंत में सभापति कैप्टन बी.एन. पाण्डेय ने बैठक समाप्ति की घोषणा की।

बैठक में जिला महासचिव कैप्टन श्रीनिवास सिंह, जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर.बी. ओझा, उपसभापति द्वारिका पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर.बी. सिंह, सचिव नायब सूबेदार हरेंद्र मिश्रा सहित महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व वीरांगनाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!