Others

एमपी हाई स्कूल बक्सर की छात्रा लवली कुमारी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले का नाम किया रोशन

Loबक्सर। जिले के एमपी उच्च विद्यालय की होनहार छात्रा लवली कुमारी ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बक्सर जिले का नाम रोशन किया है। पटना में आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025-26 के तहत लवली कुमारी का चयन राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया गया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपने नवाचार के माध्यम से बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 5 एवं 6 जनवरी को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिसर, पटना में आयोजित हुई थी। प्रदर्शनी में लवली कुमारी ने विज्ञान विषय के अंतर्गत “स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक” मॉडल प्रस्तुत किया, जो नेत्रहीन, श्रवण बाधित एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकता है। उनके इस नवाचार को निर्णायक मंडल द्वारा विशेष रूप से सराहा गया, जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया।


राष्ट्रीय स्तर पर चयन की सूचना मिलते ही एमपी उच्च विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल कायम हो गया। बुधवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा लवली कुमारी के बक्सर आगमन पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने लवली कुमारी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही छात्रा की इस सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले उनके माता-पिता को भी पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिवार के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने लवली कुमारी की इस उपलब्धि को पूरे विद्यालय और बक्सर जिले के लिए गर्व का विषय बताया।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि लवली कुमारी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे छात्रों में नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!