Others

एमवी कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. रामाशीष सिंह का निधन, शोकसभा आयोजित

85 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, शिक्षकों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

बक्सर। एमवी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक एवं महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. रामाशीष सिंह का बुधवार की सुबह 85 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रो. स्व. डॉ. रामाशीष सिंह ने वर्ष 2007 में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। अपने लंबे शैक्षणिक जीवन में उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव याद किया जाएगा।
उनके निधन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कांत सिंह के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भाग लिया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कांत सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. डॉ. रामाशीष सिंह का निधन महाविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोकसभा में महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. डॉ. श्याम जी मिश्रा, प्रो. डॉ. सुरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!