Others

कलेक्ट्रेट रोड पर महादेव सरसों तेल प्लांट का भव्य शुभारंभ

बक्सर | 1st News Bihar

शहर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित बक्सर फर्नीचर परिसर में सोमवार को महादेव सरसों तेल प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के बाद प्लांट का उद्घाटन किया गया।

प्लांट के प्रोप्राइटर शशांक सिंह लड्डू ने बताया कि महादेव सरसों तेल प्लांट में अत्याधुनिक कोल्ड प्रेस मशीन के माध्यम से शुद्ध कच्ची घानी सरसों तेल का उत्पादन किया जाएगा। यह तेल पूरी तरह केमिकल मुक्त होगा और पारंपरिक विधि से तैयार होने के कारण स्वाद, सुगंध और पोषण के मामले में बाजार में उपलब्ध अन्य ब्रांडों से अलग एवं बेहतर होगा।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी सेवा भी शुरू की गई है, जिससे लोगों को शुद्ध सरसों तेल सीधे उनके घर तक उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्थानीय किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उनसे सरसों की खरीद उचित और वाजिब मूल्य पर की जाएगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

शशांक सिंह ने कहा कि बक्सर फर्नीचर प्रतिष्ठान पहले से ही लोगों के विश्वास का केंद्र रहा है और उसी परिसर में महादेव सरसों तेल प्लांट की शुरुआत कर क्षेत्रवासियों को शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

उद्घाटन समारोह में कशेश्वर सिंह, पंकज बसुधरी, संजय सिंह, बबलू सिंह, संतोष सिंह, अधिवक्ता उमा सिंह, समाजसेवी त्रिभुवन पांडेय, वार्ड पार्षद राहुल यादव, राजू ठाकुर, मिथिलेश सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय व्यापार, किसानों और उपभोक्ताओं के लिए मील का पत्थर बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!