कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम


बक्सर।कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्रों ने खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान 800 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, छोटे बच्चों के लिए बोरा दौड़ और गणित दौड़ जैसी कई रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल-कूद जीवन का अहम हिस्सा है, इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर आदतों का विकास होता है। साथ ही उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।
विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में
प्रिया, शालू, गोविन्द, श्रेया, ईशान, एनाम, शिवम, अक्षत सुलभ, रूद्र प्रताप, आदित्य, समृद्धि, मनीष यादव, मधुरेन्द्र, विक्की यादव, महिमा, दीपा, ऋषभ, कृतिका, शालिनी, आशुतोष, अनीश यादव, रुपांजलि, शिवांश मिश्रा, ऋषिदेव, प्रिंस, चुलबुल कुमार, दीक्षिका, आदर्श, पल्लवी, सौम्या प्रमुख रहे।
🔹 बालक वर्ग में मधुरेन्द्र (कक्षा 12वीं, टैगोर हाउस) को सर्वश्रेष्ठ एथलीट
🔹 बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी (कक्षा 7वीं, रमन हाउस) को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।
वहीं,
🏃♀️ सर्वश्रेष्ठ बालिका धावक – प्रिया कुमारी
🏃 सर्वश्रेष्ठ बालक धावक – चुलबुल कुमार (कक्षा 9वीं, तानसेन हाउस)
को कप एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बक्सर जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के श्री भरत प्रसाद, बिहार सेंट्रल स्कूल के निदेशक सरोज सिंह, सनबीम स्कूल के निदेशक रविन्द्र सिंह, बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रामजी सिंह, अजय मिश्रा, मुन्ना पाण्डेय, डॉ. विमलेश राय, धन्नू लाल ‘प्रेमातुर’, कामेश्वर पाण्डेय, रामप्रसन्न द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



