Blog

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच बक्सर की सोनामती गैस एजेंसी की पहल, मंगलवार से नंबर के अनुसार घर-घर पहुंचेगा सिलेंडर

बक्सर। देश में रसोई गैस की किल्लत को लेकर चल रही अफवाहों के बीच बक्सर जिले के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिले की सोनामती गैस एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि गैस की सप्लाई सामान्य है और उपभोक्ताओं को बुकिंग नंबर के अनुसार होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए उपभोक्ताओं को एजेंसी पर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है।
एजेंसी के प्रबंधक मो. सज्जाद और रोहित ने बताया कि 1 मार्च से 11 मार्च के बीच जिन उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई है, उन्हें मंगलवार से घर-घर जाकर वेंडर फोन कर गैस सिलेंडर पहुंचा देंगे। वहीं पिछले तीन-चार दिनों में एजेंसी से जारी किए गए कूपन वाले उपभोक्ताओं को गोदाम से ही गैस प्राप्त करनी होगी।


उन्होंने बताया कि 11 मार्च के बाद जिन उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई है, उन्हें 19 और 20 मार्च को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
डिपो से सप्लाई सामान्य, भीड़ न लगाने की अपील
सोनामती गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर संजय सिंह ने बताया कि डिपो से गैस की सप्लाई में किसी प्रकार की कमी नहीं है। इसलिए उपभोक्ता अनावश्यक रूप से एजेंसी या वेंडरों को परेशान न करें। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि ठेला वेंडरों को बेवजह परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि बुकिंग के आधार पर सही उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से एजेंसी द्वारा प्रतिदिन लगभग 600 से अधिक उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि पहले प्रतिदिन 400 से 450 उपभोक्ताओं को ही गैस मिल पाती थी। एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे एजेंसी परिसर में अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अपने बुकिंग नंबर के अनुसार गैस की डिलीवरी का इंतजार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!