CrimeOthers

चैती छठ को लेकर एसडीएम ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

बक्सर: चैती छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने गंगा घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खतरनाक घाटों को चिन्हित कर उन्हें प्रतिबंधित करने का निर्देश नगर परिषद को दिया।

एसडीएम ने रामरेखा घाट, गायत्री घाट, सतीघाट, गोलाघाट, सिद्धनाथ घाट, पुलिया घाट और अहिरौली घाट पर विशेष रूप से साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही नगर परिषद को घाटों की नियमित सफाई कराने और घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करने का भी आदेश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडे, चेयरमैन प्रतिनिधि नेयमतुल्लाह फरीदी, रेडक्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, नगर परिषद के पदाधिकारी, स्वच्छता सिटी मैनेजर तथा सफाई निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!