OthersPolitics

जिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में इटाढ़ी ने सिमरी को 2-0 से हराया

बक्सर:भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला इकाई द्वारा आयोजित श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला शनिवार को इटाढ़ी और सिमरी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में इटाढ़ी की टीम ने सिमरी को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर के जिला संयोजक ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन सौरभ तिवारी ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की खेल सह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह उपस्थित रहीं।

वहीं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू, भाजपा जिला अध्यक्ष सीमांत शेखर, भाजपा युवा मोर्चा बिहार के महामंत्री, कंचन कुमारी, प्रदेश सह संयोजक गोल्डी सिंह तथा महिला खेल संयोजिका वर्षा पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

इस अवसर पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खिलाड़ियों के हित में बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मंच से किला मैदान को क्रिकेट के अनुकूल टर्फ मैदान के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा भी की।

 

समापन समारोह में भाजपा और क्रीड़ा मंच बक्सर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, युवा खिलाड़ी, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और खेल भावना के माहौल में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!