BlogOthers

देहरादून पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का भव्य आयोजन

फैंसी ड्रेस, विज्ञान मॉडल और बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

pबक्सर।शहर के गोलंबर जासो रोड स्थित देहरादून पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अरुण मोहन भारवि ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से हुई, जिसका अवलोकन स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी ने किया।

प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक एवं रचनात्मक परिधानों में प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुति को देखकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।

इसके पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों का एसडीएम अविनाश कुमार ने बारीकी से निरीक्षण किया।

छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं हरित ऊर्जा जैसे समसामयिक विषयों पर बनाए गए मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन्हीं विषयों पर आधारित मॉडलों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

बाल मेला के दौरान बच्चों द्वारा स्वयं तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों के हाथों बने व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी रचनात्मकता व आत्मनिर्भरता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक मनोज सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय सागर ने किया, जबकि प्रधानाध्यापक प्रमोद ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!