CrimeOthers

पैसेंजर ट्रेन के इंजन से 21 लीटर से अधिक शराब बरामद

बक्सर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना जंक्शन तक चलने वाली 63234 पैसेंजर ट्रेन के मध्य स्थित बंद इंजन से शराब की बरामदगी की गई है। यह कार्रवाई आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई।

जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि कुल 21.125 लीटर शराब बरामद हुई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 17 हजार 20 रुपये बताई गई है।

बरामद ब्रांडों में Royal Stag, Officer’s Choice, Kingfisher तथा 8PM शामिल हैं।

आरपीएफ ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!