Crime

प्रतापसागर के समीप अनियंत्रित होकर पलटी दमकल गाड़ी

बक्सर-आरा फोरलेन पर प्रतापसागर के समीप मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब डुमरांव अग्निशमन विभाग की एक दमकल गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जानकारी के अनुसार वाहन में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण चालक संतुलन खो बैठा। आशंका जताई जा रही है कि स्टेयरिंग में खराबी आने से यह हादसा हुआ।


बताया जाता है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अग्निशमन विभाग अपनी गाड़ियों की मरम्मत और फिटनेस जांच करा रहा था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का लगभग 80 प्रतिशत रिपेयरिंग कार्य पूरा हो चुका था तथा शेष कार्य के लिए उसे बक्सर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान प्रतापसागर के पास वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

गाड़ी में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी, चालक राजकुमार तथा दो अन्य अग्निकर्मी सवार थे। हादसे में सभी को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!