EntertainmentOthers

फाउंडेशन स्कूल, बक्सर: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार की शानदार झलक

बक्सर। जिले में शिक्षा और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विज्ञान प्रदर्शनी का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष विद्यालय में CBSE बोर्ड परीक्षा केंद्र होने के कारण प्रदर्शनी का आयोजन G.D. Mishra Institute of Higher Studies परिसर में किया गया।

प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 9 एवं 11 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राथमिक वर्ग (कक्षा 1 से 5) के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और लगन के साथ अपने मॉडल प्रस्तुत किए। अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता इस आयोजन की विशेषता रही। अपने बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करते देख अभिभावक अत्यंत प्रसन्न एवं गौरवान्वित दिखाई दिए। उन्होंने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

वहीं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 9 एवं 11) के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता से परिपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा 11 के विद्यार्थियों के मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने विज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोग को दर्शाते हुए एक एप्लिकेशन विकसित किया तथा मॉइस्चराइज़र एवं परफ्यूम जैसे सौंदर्य प्रसाधनों का निर्माण कर अपनी प्रयोगात्मक क्षमता का परिचय दिया।

छात्रों द्वारा स्मार्ट सिटी, स्मार्ट डैम प्रणाली, स्मार्ट सिटी सड़क सुरक्षा, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली जैसे अभिनव मॉडल भी प्रस्तुत किए गए। इन परियोजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण, यातायात सुरक्षा, सतत विकास एवं तकनीकी उन्नति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने खाने योग्य चम्मच एवं बर्तनों (एडिबल कट्लरी) का निर्माण कर प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान की दिशा में सराहनीय प्रयास किया।
जैविकी विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में Blood Group, Hemoglobin तथा Blood Pressure की जांच कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। इस गतिविधि के माध्यम से अभिभावकों एवं आगंतुकों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

प्रदर्शनी में प्रस्तुत सभी मॉडलों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा अंकों के आधार पर किया गया, तथा प्राप्त अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाएंगे।

इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक शिवम राधा कृष्ण, अमित गुप्ता, आदित्य वर्धन, वीरेंद्र प्रधान, चंदन मिश्रा, राजेश पंडित, चंदन पांडेय, कनीर सर एवं मिस पलक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मॉडलों का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी वैज्ञानिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नवाचार, जिज्ञासा एवं अनुसंधान की भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करता रहेगा।

यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ अभिभावकों एवं समाज के समक्ष विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने में सफल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!