फैज़ मेमोरियल क्रिकेट फाइनल के दिन किला मैदान में महादान शिविर, 23 रक्तवीरों ने किया रक्तदान


बक्सर। 20वीं फैज़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के अवसर पर महादान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सुबह 11:00 बजे से ऐतिहासिक किला मैदान, बक्सर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन ऋत्विक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, नियमतुल्लाह फरीदी, ओम जी यादव (समाजसेवी) एवं सुरेश अग्रवाल (अध्यक्ष, रेड क्रॉस) ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस के सचिव श्रवण तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, ब्लड बक्सर से नसीम नायक, आदिल खान, सुमित मानसिंका, प्रियेश, सैफ अली अंसारी, प्रविव रंजन, सदाम खान, रिशु जायसवाल, विनायक भारद्वाज, सिद्दू भाई सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
आज के रक्तदान शिविर में कुल 23 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों में संजय राय, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, मो. सबिद हुसैन, जुनैद आलम, मनीष कुमार चौबे, धर्मेंद्र कुमार, मंटू कुमार, प्रतियुष कुमार, अरुण कुमार, दीपक कुमार, लाल बाबू पांडेय, वसीम अंसारी, सहबाज अख्तर, रब्बानी आलम, आफताब अंसारी, विनय चौधरी, रबिश कुमार, उज्जवल कुमार, मो. अमजद अली, मो. सैफ अंसारी, सुंदर कुमार, सुनील यादव एवं बराजेश सिंह शामिल रहे।
समाजसेवी ओम जी यादव ने रक्तदान के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है तथा शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान प्रक्रिया के दौरान रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन एवं एचआईवी, हेपेटाइटिस बी–सी तथा सिफिलिस जैसी संक्रमण जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाती है, जिससे रक्तदाता के स्वास्थ्य की स्थिति भी स्पष्ट होती है।
वहीं ब्लड बक्सर के नसीम नायक ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। बढ़ती रक्त की मांग को देखते हुए “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” के तहत हर शुभ अवसर पर रक्तदान को बढ़ावा देना आवश्यक है, ताकि ब्लड बैंकों में रक्त की कमी दूर की जा सके।
ब्लड बक्सर के आदिल खान ने बताया कि यह इस माह का तीसरा रक्तदान शिविर है, जबकि चौथा शिविर 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां 8804433322 पर कॉल कर पंजीकरण करा सकते हैं।
ब्लड बक्सर के संस्थापक एवं संचालक प्रियेश ने 20वीं फैज़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति, रक्तदाताओं एवं ब्लड बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है। शिविर के दौरान आयोजन समिति की ओर से रक्तदाताओं को मोमेंटो एवं ब्लड बक्सर द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में 20वीं फैज़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ ब्लड बैंक के संतोष कुमार, अनुराग कुमार, सुनील कुमार एवं मुकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।



