

बक्सर:जिला अग्निशमन कार्यालय, बक्सर के अंतर्गत फायर स्टेशन बक्सर में पदोन्नति प्राप्त कर्मियों के सम्मान में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में पदोन्नत कर्मियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

समारोह के दौरान जिले के चार फायर फाइटर को लीडिंग फायर फाइटर तथा तीन लीडिंग फायर फाइटर को सब ऑफिसर के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार यादव ने की।
इस अवसर पर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री सत्यदेव सिंह, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री बृज कुमार चौधरी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी बक्सर सुश्री सुनंदा कुमारी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी डुमरांव सुश्री शिखा कुमारी एवं सब ऑफिसर बुन्नी साव सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने नव-पदोन्नत अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियाँ भी बढ़ती हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी कर्मी पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ जिले की अग्निशमन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
कार्यक्रम के उपरांत पदोन्नत कर्मियों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा।



