Others

बक्सर कांग्रेस कमेटी ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली राहत

बक्सर। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की।

इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब वर्ग के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के सदस्य, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी तथा स्थानीय समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि

“यदि ईश्वर ने हमें सामर्थ्य और संसाधन दिए हैं, तो हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि हम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाएँ। जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा मानवता, सेवा और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर चलती आई है और आगे भी इसी मार्ग पर अग्रसर रहेगी।”

उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती रूनी देवी, श्रीमती कुमकुम देवी, श्रीमती निर्मला देवी (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस), अजय यादव, राकेश यादव, बबन तिवारी सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!