Others

बक्सर के लाल प्रत्युश का अंडर-19 बैडमिंटन नेशनल के लिए चयन, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

बक्सर।जिले के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी प्रत्युश कुमार ने अंडर-19 राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर बक्सर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह और गर्व का माहौल है।
प्रत्यूश कुमार का चयन अंडर-19 नेशनल गेम्स के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता भागलपुर में दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह आयोजित की गई थी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया। नेशनल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करना प्रत्युश के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

प्रत्यूश सदर प्रखंड के चुरामनपुर गांव के निवासी हैं और प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. एस.एन. सिंह के पुत्र हैं। इससे पहले भी वह अंडर-14 आयु वर्ग में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुके हैं। खेलों में उनकी लगातार सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

नेशनल चयन के बाद प्रत्युश सीधे कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने कुल छह मुकाबले खेले, जिसमें से पांच में शानदार जीत दर्ज की। जीत के बाद जब प्रत्युश बक्सर लौटे तो रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमियों, परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

स्वागत समारोह में मुख्य रूप से डॉ. एस.एन. सिंह, पप्पू उपाध्याय, शशि कुमार, मिथिलेश गुप्ता, बबन प्रसाद, राजेश गुप्ता, प्रशांत कुमार तिवारी, रवि कुमार, जीवन कुमार, ऋतुराज, हर्ष कुमार, राजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!