CrimePolitics

बक्सर: छठ व रामनवमी पर डीजे बजाना पड़ेगा महंगा, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

बक्सर। सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में सोमवार को एसडीओ अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चैती छठ एवं रामनवमी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि दोनों पर्वों के दौरान किसी भी स्थिति में डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति या समूह डीजे बजाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सदस्यों के प्रस्ताव पर यह भी निर्णय लिया गया कि पूजा समितियों को बिहार कंट्रोल एंड यूज ऑफ लाउडस्पीकर एक्ट के प्रावधानों के तहत सीमित संख्या में लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दी जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि पर्व की पूर्व संध्या तक शहर की साफ-सफाई, गंगा घाटों की स्वच्छता एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!