
बक्सर: जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यक्रम पदाधिकारी श्री मंगल सिंह की देख-रेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कामतानाथ तिवारी, रवि रंजन तिवारी, साजिद खान, शंकर जय किशन, सरिता कुमारी, अनन्या मिश्रा सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे और महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर महाविद्यालय कर्मी मदन सिंह, जगन्नाथ राम तथा कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।




