Politics

बक्सर जिले में शांतिपूर्ण मतदान, 61.83% वोटिंग के साथ संपन्न हुआ प्रथम चरण का चुनाव

बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में बक्सर जिले में मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित रही। जिले भर में शुक्रवार को मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जिला प्रशासन से प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार बक्सर जिले में कुल 61.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा —

ब्रह्मपुर : 59.76%

बक्सर : 65.41%

डुमराँव : 60.55%

राजपुर (SC) : 62.67%

यह प्रतिशत वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। मतदाताओं की उत्साही भागीदारी और प्रशासन की चुस्त व्यवस्था ने बक्सर को राज्य में एक आदर्श निर्वाचन जिले के रूप में स्थापित किया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर ने निर्वाचन में शामिल सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल और प्रेक्षकों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

साथ ही उन्होंने बक्सर जिले के सम्मानित मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी ने लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर बक्सर का गौरव बढ़ाया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!