OthersPolitics

बक्सर : न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में भावनाओं से भरा फेयरवेल, यादों के साथ दी गई बोर्ड परीक्षार्थियों को विदाई

बक्सर। शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, भावनात्मक एवं उत्साह से भरपूर फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर जोश, उमंग और यादगार पलों से सराबोर नजर आया।

समारोह के दौरान विद्यालय पहुंचे कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का स्वागत शिक्षकों एवं कक्षा नौवीं के छात्रों द्वारा फूलों की वर्षा, आरती और तिलक लगाकर किया गया, जिससे पूरा माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण बन गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य राजीव सिंह एवं समस्त शिक्षकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा केक काटकर खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर प्राचार्य राजीव सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा छात्र जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, जो उनके भविष्य के कैरियर की दिशा तय करती है। उन्होंने छात्रों से बचे हुए समय का सदुपयोग करने, अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने और ईमानदारी के साथ कठिन परिश्रम करने की अपील की।

उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि आज विदाई भारी मन से दी जा रही है, लेकिन खुशी इस बात की है कि बच्चे एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ, फैशन शो, नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कक्षा नौवीं की छात्रा साक्षी, काजल और अंकित ने “मैया यशोदा” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं अदिति और सृष्टि की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। कक्षा दसवीं की छात्रा प्रिया, हर्षिता, सुप्रिया और रश्मि के सामूहिक नृत्य ने पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में मिलन निगम द्वारा प्रस्तुत गीत “अभी ना जाओ छोड़ के” ने सभी को भावुक कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की हिंदी शिक्षिका संगीता मैम ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और ईमानदारी ही जीवन भर सफलता की राह दिखाते हैं।

समारोह में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं शेखर कुमार, राकेश कुमार, विशाल कुमार, रितेश कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार, अमन कुमार, बलराम कुमार, रिता कुमार, माया, शीला, रोयानी, नीतू, शिवानी, तान्या सहित अन्य शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

फेयरवेल कार्यक्रम हंसी, खुशी, भावनाओं और यादों के साथ संपन्न हुआ, जिसे विद्यार्थी लंबे समय तक याद रखेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!