

बक्सर।रविवार को प्रधान डाकघर बक्सर के प्रांगण में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (पोस्टमैन एवं ग्रुप डी) तथा ग्रामीण डाक सेवक संघ की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री गंगासागर जी ने की। इस दौरान अजीत तिवारी जी, संघ के सचिव इब्राहिम अंसारी एवं अजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के सचिव महेंद्र मिस्त्री एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र टुडू जी भी शामिल हुए। कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
मीटिंग के दौरान सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा और कर्मचारियों के हितों की आवाज बुलंद की। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के प्रति सख्त रवैये का प्रमुखता से विरोध किया गया।
वित्तीय स्थिति और अधिवेशन पर निर्णय
बैठक में संघ की वित्तीय स्थिति पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा अगला अधिवेशन आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में अनिलधन पासवान, हरीनारायण मिश्रा, विकास पांडे, सुजीत उपाध्याय तथा पोस्टमैन एवं ग्रुप डी की ओर से हरिशंकर तिवारी, मंटू मांझी, धनजी, जयशंकर तिवारी एवं प्रतिभा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



