Politics

बक्सर : बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने किया जनसंपर्क, सरकार पर जमकर बोला हमला

बक्सर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बक्सर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
उन्होंने ज्योति चौक, कमलदह, गजाधर गंज, मुसाफिर गंज, गोलंबर, मठिया मोड़, शांति नगर और पिपराढ़ गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और बहुजन समाज पार्टी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दावा करते हैं कि सभी को पक्का मकान मिल गया है, लेकिन बक्सर की माताएं-बहनें अब भी ऐसे घरों में रह रही हैं, जहाँ शायद ये नेता कदम भी न रखें।”

उन्होंने आगे कहा कि “आज भी लोग गर्मी, बरसात और ठंड में बेहाल हैं। यह बताता है कि मोदी सरकार की दस साल की गारंटियों का सच क्या है। 78 साल आज़ादी के बाद भी बाबा साहब का सपना अधूरा है, फिर भी मोदी और नीतीश खुद को गरीबों और दलितों का मसीहा बताते हैं — ऐसे लोगों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।”

अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने राज्य सरकार की योजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “फ्री राशन और महिलाओं को पैसे देने की योजना केवल जनता का मुंह बंद करने का तरीका है। रोजगार के अवसर खत्म हैं। बक्सर के युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं, जबकि किसानों को मिलने वाली सहायता में लगातार कमी आई है। यह साबित करता है कि सरकार की नीतियाँ किसानों के पक्ष में नहीं हैं।”

उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार “बहन मायावती” के पक्ष में एकजुट होकर वोट करें। उन्होंने कहा — “इस बार बक्सर बहुजनों का होगा। हमने प्रण किया है कि संविधान की रक्षा और बहुजनों के अधिकारों के लिए जान भी देनी पड़ी, तो पीछे नहीं हटेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!