Others

बिहार सेंट्रल स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह, भावनाओं से सराबोर रहा माहौल

बक्सर शहर के बाइपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में शुक्रवार को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक ई. आर. बी. सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के बाद विद्यार्थी केवल विद्यालय से विदा हो रहे हैं, लेकिन उनकी शैक्षणिक यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। प्रत्येक छात्र का अपना लक्ष्य और महत्वाकांक्षा होती है, जिसे पूरे मनोयोग, मेहनत और समर्पण के साथ प्राप्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने ईमानदारी को सफलता की कुंजी बताते हुए जीवन में इसे प्राथमिकता देने की सलाह दी

वहीं विद्यालय की सचिव सरोज सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय सामाजिक संरचना के निर्माण का प्रथम सोपान होता है, जो आगे चलकर एक सशक्त, सभ्य और शिक्षित समाज की नींव रखता है

इस अवसर पर कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान दसवीं के छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय में बिताए गए पलों को याद कर भावुक हो उठे, जिससे पूरा वातावरण भाव-विभोर हो गया।

समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल और भविष्य की नई उम्मीदों के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!