Crime

बक्सर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

बक्सर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता किसी परिचित से मिलने कृष्णा नगर कॉलोनी गई थी। इसी दौरान उसके परिचित के अन्य तीन साथियों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया और वारदात के बाद फरार हो गए।

पीड़िता द्वारा मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपितों में नहर कॉलोनी निवासी प्रिंस कुमार, मुन्ना कुमार और साजिद यादव शामिल हैं। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच, न्यायालय में बयान और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी करने की कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस गंभीर प्रकरण में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द शेष अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!