Others

बक्सर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पहचान अभी तक अज्ञात

बक्सर। सोमवार की देर रात बक्सर-डुमरांव रेलखंड पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना ददानापुर रेल मंडल के अंतर्गत बरूना और बक्सर स्टेशन के बीच, पोल संख्या 659/08-10 के पास टाउन लाइन से हुई

बताया जा रहा है कि मृतक का शव टाउन लाइन पर बरामद किया गया। घटना की सूचना पर बक्सर रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।

पुलिस ने शव की पहचान के लिए कई प्रयास किए, लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से केवल एक ट्रेन टिकट बरामद हुआ है, जबकि अन्य कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला। इसी वजह से पुलिस को शिनाख्त करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

पुलिस के अनुसार, युवक बक्सर से पटना जा रहा था और उसी दौरान किसी ट्रेन पर सवार होने के क्रम में वह ट्रैक पर गिर गया। ट्रैक पर गिरने के बाद वह बुरी तरह जख्मी हो गया और अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!