Others

बक्सर में ठंड को लेकर बड़ा फैसला: कक्षा 1 से 8 तक के सभी निजी स्कूल 1 जनवरी 2026 तक बंद

बक्सर। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी साहिला द्वारा जारी आदेश के अनुसार बक्सर जिले के सभी निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई पर 1 जनवरी 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।


जिला प्रशासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक ठंड पड़ रही है, खासकर सुबह और शाम के समय तापमान काफी कम हो जा रहा है। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।


मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले में ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। इस कारण जिला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह निर्देश जारी किया है।

प्रशासन ने सभी निजी विद्यालय संचालकों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। वहीं अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!