Politics

बक्सर में भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ की नई कमेटी की घोषणा, दीपक सिंह ने जारी की पदाधिकारियों की सूची

विश्वजीत मालवीय, राघव पांडेय, धर्मेंद्र बबलू सहित कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के नगर निकाय प्रकोष्ठ की नई जिला कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस संबंध में जिला संयोजक दीपक सिंह ने शुक्रवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की।

घोषित सूची के अनुसार —

विश्वजीत मालवीय, राघव कुमार पांडेय (अधिवक्ता), धर्मेंद्र कुमार बबलू, और अभय कुमार सिंह को सह संयोजक बनाया गया है।

सतीश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार पांडेय, विकास कुमार सिंह, और मोनू कुमार (अधिवक्ता) को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

धीरज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, वहीं मंटू कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राकेश महतो, धर्मेंद्र कुमार ओझा, नीरज कुमार तिवारी, शशि कुमार राय, नारायण उपाध्याय, दीपक यादव, विवेक कुमार मिश्रा, विजय कुमार पाठक, आशुतोष कुमार राय, रंजन कुमार सिंह, और विजय राजभर को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त किशन राय, अजीत चौधरी, और अवधेश पाठक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संजय कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के निर्देश पर की गई हैं।

जिला संयोजक दीपक सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को यशस्वी, ऊर्जावान और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और नगर निकाय क्षेत्र में भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!