Others

बक्सर में महिला दिवस पर सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रम, वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन खोलेगा प्रशिक्षण हब: निर्मल सिंह

बक्सर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान की ओर से जिले के राजगढ़ डुमरांव में सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, प्रदर्शनी एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राणा रणजीत सिंह ने की।


अध्यक्षीय संबोधन में राणा रणजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तभी बक्सर का समग्र विकास संभव होगा। इस अवसर पर उन्होंने वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन को प्रशिक्षण हब एवं कार्यालय खोलने के लिए मुफ्त में जमीन देने की सार्वजनिक घोषणा की।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख उद्योगपति अजय सिंह ने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।


वहीं निर्मल कुमार सिंह, फाउंडर चेयरमैन जन शिक्षण संस्थान एवं प्रेसिडेंट वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन ने कहा कि महिला दिवस की वास्तविक सार्थकता तभी है जब महिलाओं को संसाधन, समर्थन, ज्ञान और अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण हब और कार्यालय खोला जाएगा।

कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक मधु सिंह, कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, अविनाश कुमार, प्रशांत पाठक, सुमन कुमारी, अनिल कुमार, अनूप कुमार सहित सभी अनुदेशिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!