Crime

बक्सर में महिला पर चाकू से हमला, आरोपी फरार — इलाके में दहशत

बक्सर | फर्स्ट न्यूज बिहार
दशहरे के दिन बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर में बच्चों के साथ सो रही एक महिला पर दुष्कर्म की नीयत से एक युवक ने चाकुओं से बर्बर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पीड़िता के पति ने औद्योगिक थाना में अर्जुन ठाकुर, पिता राधेश्याम ठाकुर, निवासी स्थानीय गांव के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म की नीयत और जानलेवा हमले सहित सुसंगत धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। वहीं, औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद से ही जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!