बक्सर में ‘माँ विमला द ज्वेलरी कलेक्शन’ का भव्य शुभारंभ, आधुनिक व पारंपरिक डिजाइनों का खास संगम


बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग स्थित चरित्रवन शिक्षक कॉलोनी में गुरुवार को माँ विमला द ज्वेलरी कलेक्शन का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों एवं व्यापारियों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.

शॉप के प्रोपराइटर सूर्यदेव कुमार ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों और आधुनिक फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए यहां प्रीमियम गोल्ड ज्वेलरी, आकर्षक ब्राइडल ज्वेलरी,
लेटेस्ट डिजाइन की इमिटेशन ज्वेलरी तथा एंटीक ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने कहा कि शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए यहां खास तौर पर जयमाल सेट भी उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं, ताकि ग्राहकों को गुणवत्ता के साथ किफायती दरों का लाभ मिल सके.

उन्होंने बताया कि दुकान में बेहतरीन डिजाइनों के साथ विश्वसनीयता और संतोषजनक सेवा देने का प्रयास किया जाएगा. आधुनिक ट्रेंड और पारंपरिक डिजाइनों का संतुलित संग्रह इस शोरूम की प्रमुख विशेषता होगी.
प्रोपराइटर सूर्यदेव कुमार ने आम लोगों से अपील की कि वे एक बार अवश्य पधारें और नए कलेक्शन का लाभ उठाएं. विस्तृत जानकारी या संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9504925862 पर संपर्क किया जा सकता है.



