Others

बक्सर में राजर्षि राय की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बक्सर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पाहवा बेंच के आजीवन अध्यक्ष रहे, रेड क्रॉस सोसाइटी और रोटरी क्लब के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय रहे स्वर्गीय राजर्षि राय की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, डॉ. एम. सी. एम. सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, धनु लाल, रामप्रसाद द्विवेदी, कामेश्वर पांडे, बजरंगी मिश्रा, धनजी पाण्डेय, राजा रमन पाण्डेय, अमरनाथ ओझा, श्रीकृष्णा चौबे, डॉ. शशांक शेखर, सुधीर चौबे, गुप्तेश्वर चौबे, शिवाकांत मिश्रा, संजय त्रिपाठी, राजू पांडे, राजू ठाकुर, वीरेंद्र पांडे, प्रभु नारायण मंडल, जयराम सिंह यादव, कृष्ण बिहारी चौबे, वशिष्ठ सिंह, बुचा उपाध्याय, नेपाली तिवारी, डॉ. अनिल सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, अजय ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजर्षि राय एक सच्चे, संवेदनशील और मिलनसार इंसान थे, जो हमेशा लोगों के दुख-सुख में साथ खड़े रहते थे। उनका मृदुल स्वभाव, आकर्षक व्यक्तित्व और मधुर वाणी सभी को अपनी ओर सहज ही आकर्षित कर लेती थी। समाज के प्रति उनका समर्पण और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगी। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर स्वर्गीय राजर्षि राय के पुत्र प्रशांत कुमार उर्फ रानू सिंह ने अपने पिता के आदर्शों और पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और समाज सेवा को आगे बढ़ाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!