Others

बक्सर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथसंचलन, वर्ष प्रतिपदा पर दिखा उत्साह

बक्सर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बक्सर नगर द्वारा सिविल लाइन स्थित भूमिहारी फील्ड में वर्ष प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर आद्य सरसंघचालक प्रणाम अर्पित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. हेडगेवार के चित्र पर पुष्पार्चन कर की गई। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में चंदन प्रकाश (जिला कार्यवाह, बक्सर), नगर संघचालक ओमप्रकाश वर्मा तथा मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास पांडेय उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता चंदन प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि संघ द्वारा वर्ष भर छह प्रमुख उत्सव मनाए जाते हैं, जिसमें वर्ष प्रतिपदा पहला उत्सव है। उन्होंने बताया कि इस दिन सृष्टि की रचना, भगवान राम के राज्याभिषेक, विक्रम संवत की स्थापना तथा डॉ. हेडगेवार की जयंती का विशेष महत्व है। उन्होंने यह भी कहा कि संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और इस अवसर पर संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के उपरांत घोष की धुन पर स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से नगर में भव्य पथसंचलन निकाला। यह संचलन भूमिहारी फील्ड से प्रारंभ होकर मठिया मोहल्ला, मुनीम चौक, ठठेरी बाजार मोड़, मुख्य मार्ग होते हुए सिंडिकेट नहर तक गया और पुनः भूमिहारी फील्ड में आकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज के गणमान्य लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, जिला प्रचारक अभिषेक भारती, जिला शारीरिक प्रमुख अविनाश कुमार, जिला प्रचार प्रमुख आलोक देश पांडेय, नगर कार्यवाह अभिजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!