CrimeOthers

बक्सर में विधायक आनंद मिश्र ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकात, शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

बक्सर: जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक आनंद मिश्र ने जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विद्यालयों की व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों से संबंधित प्रशासनिक कार्यों तथा शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ। विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रजनीश उपाध्याय तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (लेखा योजना) चंदन द्विवेदी भी मौजूद रहे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, जिला प्रवक्ता दीपक पाण्डेय, भाजपा नेता हीरामन पासवान, सतीश दुबे, विनय उपाध्याय, डब्बू चौबे सहित अन्य वरिष्ठ एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!