BlogOthers

बक्सर में 25 मार्च को CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’, जदयू ने तेज की तैयारी

बक्सर: आगामी 25 मार्च को Nitish Kumar की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्षने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस मौके पर कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें रवि राज, राघवेंद्र उज्जैन, अशोक कुमार प्रजापति, अख्तर आह्वान, रविकांत कुशवाहा, विमलेंद्र बबलू, श्याम जी वर्मा और बबलू शर्मा शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!