Others

बक्सर संघ के विदाई समारोह में भावुक हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह

बक्सर | 1st News Bihar

बक्सर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित विदाई समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह भावुक नजर आए। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “बक्सर का संघ अत्यंत उत्तम है और यहां के विद्वान अधिवक्ता बहुत ही शालीन हैं। अपने कार्यकाल के दौरान मुझे यहां सुखद अनुभूति हुई। बक्सर की यादों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं।”

बताया गया कि न्यायाधीश हर्षित सिंह का स्थानांतरण वैशाली जिला न्यायालय में किया गया है। सोमवार को उनके सम्मान में बक्सर अधिवक्ता संघ की ओर से भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां अधिवक्ताओं ने उन्हें वामन भगवान का तैल चित्र सहित अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कम समय के कार्यकाल में भी बक्सर के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। खास तौर पर पुरानी कचहरी के पास लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण हेतु भूमि उपलब्ध कराना एक उल्लेखनीय पहल रही।

अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे ने कहा कि “अल्प कार्य अवधि के बावजूद न्यायाधीश हर्षित सिंह ने अपने व्यक्तित्व और व्यवहार से अधिवक्ताओं के दिलों में मजबूत स्थान बना लिया है, जो हमेशा स्मृतियों में बना रहेगा।”

 

इस अवसर पर अधिवक्ता सह अपर लोक अभियोजक रामनाथ ठाकुर का जन्मदिन भी समारोह के साथ मनाया गया। केक काटकर न्यायाधीश एवं अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन वरीय अधिवक्ता एवं पत्रकार रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया। समारोह में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय मनोज कुमार के अलावा अधिवक्ता विनोद मिश्रा, चंद्रकला वर्मा, आरती राय, जितेंद्र कश्यप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!