Politics

बक्सर सदर में तथागत हर्षवर्धन का जनसंपर्क अभियान जोर पर — सादगी और ठेठ भोजपुरी बोलचाल से जीत रहे हैं जनता का दिल

बक्सर।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन का जनसंपर्क अभियान तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है।
आज उन्होंने तिवाय, धरमपुरा, खड़गपुरा, रामपुर और डिहरी निकरिस सहित कई गांवों का दौरा किया और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने तथागत हर्षवर्धन का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।
लोगों ने उनके शांत, शालीन और सादगीपूर्ण स्वभाव की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी ठेठ भोजपुरी बोलचाल और सहज व्यवहार ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

विशेषकर किसानों ने तथागत हर्षवर्धन को पूरा समर्थन देने का भरोसा जताया। एक किसान ने मुस्कुराते हुए कहा —

> “एह जवान नेता में सच्चाई आ भरोसा दोन्हू देखाई दे रहल बा। अइस नेता अब कम मिले ला।”

तथागत हर्षवर्धन ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कहा कि वे राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और जनसरोकारों के प्रति समर्पण की भावना से चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा —

> “जनसुराज का मकसद सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सुशासन स्थापित करना है।”

 

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और खेती-किसानी जैसे क्षेत्रों में बदलाव लाने का संकल्प दोहराया।
बक्सर सदर के गांवों में उनकी सादगी, साफ छवि और ज़मीनी जुड़ाव अब लोगों के बीच नई उम्मीद का प्रतीक बन चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!