Crime

बक्सर सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, परिजनों ने ज्योति चौक पर शव रखकर किया सड़क जाम

बिहार के बक्सर में स्थित बक्सर सेंट्रल जेल में एक कैदी की संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार की शाम शहर में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों और सगे-संबंधियों ने मृतक का शव शहर के ज्योति चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर निवासी राजेंद्र सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही और मारपीट के कारण उनकी मौत हुई है।

परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी दो दिन पूर्व जेल में मुलाकात करने गई थीं। उस समय वे पूरी तरह स्वस्थ थे और किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी। ऐसे में अचानक मौत की खबर से परिवार स्तब्ध है और इसे हत्या करार दे रहा है।

करीब तीन घंटे तक ज्योति चौक जाम रहा, जिससे बाइपास रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

परिजनों द्वारा जेल प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त किया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!