Others

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) का पांचवां जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

बक्सर, रविवार — बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) का पांचवां जिला सम्मेलन बक्सर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में बिहार राज्य आंगनबाड़ी यूनियन के महासचिव कुमार बिंदेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव तथा राज्य के कार्य प्रबंधक गौतम जी विशेष पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर एटक के जिला महासचिव ज्योतिश्वर सिंह (बालक दास) ने की।

सम्मेलन में सीपीआई बक्सर अंचल के सह सचिव क्षितिज केशरी भी शामिल हुए। वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि सरकार की अधिनायकवादी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा और यूनियन हर संघर्ष के लिए तैयार है।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी का गठन किया गया —

संरक्षक : ओमप्रकाश सिंह, ज्योतिश्वर सिंह

महासचिव : लीलावती देवी

अध्यक्ष : पूनम चौबे

सचिव (3 सदस्य) : रंजू ओझा, प्रेम कुमारी, सीमा देवी

उपाध्यक्ष (3 सदस्य) : रीता देवी, क्षेमा कुमारी, उर्मिला देवी

कोषाध्यक्ष : आशा ओझा

21 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया

सम्मेलन में बड़ी संख्या में सेविका एवं सहायिकाओं की उपस्थिति दर्ज की गई और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!