

बक्सर जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा दिनांक 20.02.2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस जॉब कैम्प में Hero Cycles से संबद्ध Sagar Micronics Pvt. Ltd. द्वारा भर्ती की जाएगी। कंपनी द्वारा MIG Welder, TIG Welder एवं Fresher पदों के लिए कुल 80 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,164 से ₹23,359 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल लुधियाना (पंजाब) होगा।
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक उत्तीर्ण रखी गई है। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक निबंधित नहीं हैं, वे National Career Service (NCS) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो सकते हैं। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिला नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधाप्रदाता की रहेगी।
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस जॉब कैम्प में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।



