BlogOthers

भभुअर गांव में दुगोला चैता मुकाबले का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति से गूंजा माहौल

रमाशंकर सिंह व सुदर्शन यादव की टीमों के बीच हुआ रोचक मुकाबला, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़

बक्सर:प्रखंड अंतर्गत बोक्सा पंचायत के ग्राम भभुअर में दुगोला चैता मुकाबले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला पार्षद सह अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया।

यह आयोजन बोक्सा पंचायत के मुखिया सुरेश यादव के कुशल मार्गदर्शन में दुग्ध व्यवसाई संघ द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि चैता और दुगोला जैसी लोक-सांस्कृतिक परंपराएं हमारी ग्रामीण संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। यह परंपराएं न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का कार्य भी करती हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में जहां नई पीढ़ी अपनी परंपराओं से दूर होती जा रही है, वहीं ऐसे आयोजन उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। लोकगीतों के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक पहचान जीवंत बनी रहती है।

कार्यक्रम के दौरान रमाशंकर सिंह एवं सुदर्शन यादव की टीमों के बीच चैता गायन का रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसे सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। दोनों टीमों के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर महदह पंचायत के मुखिया सुशील यादव, छात्र नेता तुषार विजेता, सुभाष यादव, ददन यादव, पूर्व जिला पार्षद बीरबल रजक, मुखिया पिंटू यादव, संजीव यादव, गोविंद यादव, बरमेश्वर चौहान, सुरेश पाल, अजीत शर्मा, शिवानंद यादव, हरिद्वार यादव, शिववचन यादव, किन्नू पांडेय, छोटक खरवार, मधुबन यादव, रामायण गोंड, प्रमोद यादव, तेजनारायण पाल, अधिवक्ता विनोद कुमार यादव, जितेंद्र यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!