Others

मलई बराज योजना का डीएम साहिला ने किया निरीक्षण

बक्सर। जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला द्वारा मलई बराज योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने योजना की प्रगति, तकनीकी पहलुओं एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बक्सर जिला अंतर्गत उद्वह सिंचाई योजना सहित मलई बराज योजना द्वितीय पुनरीक्षित के निर्माण कार्य हेतु कुल 20495.64 लाख रुपये (लगभग 204.95 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल द्वारा बताया गया कि काव नदी में जल संचयन कर लिफ्टिंग प्रणाली के माध्यम से भोजपुर कैनाल एवं केसठ-3 डिस्ट्रीब्यूशन में पानी प्रवाहित किया जाएगा। इसके साथ ही केसठ-4 डिस्ट्रीब्यूशन में विभाग द्वारा कराए जाने वाले अर्थ रिमूविंग कार्य की जानकारी भी दी गई।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मलई बराज परियोजना का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों को शीघ्र लाभ मिल सके।
गौरतलब है कि बक्सर जिले के चौंगाई, ब्रह्मपुर, डुमरांव, केसठ एवं नावानगर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता रहा है। सरकार के इस निर्णय से केसठ-3 वितरणी एवं भोजपुर वितरणी के अंतिम छोर तक सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे लगभग 5630 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा पुनः बहाल होगी और हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल नावानगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी नावानगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!