महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर विशेष व्याख्यान, IIT रूड़की के प्रो. सचिन कुमार श्रीवास्तव ने किया मार्गदर्शन


बक्सर।महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के मानस सभागार में शैक्षणिक उन्नयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरुवार, 08 जनवरी 2026 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय “Optical Sensor for Medical Life” रहा, जिसमें आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में ऑप्टिकल सेंसर की भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) सचिन कुमार श्रीवास्तव, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रूड़की रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पंकज कुमार चौधरी, विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने इस प्रकार के अंतरविषयक एवं शोधोन्मुख व्याख्यानों को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) सचिन कुमार श्रीवास्तव ने अपने व्याख्यान में बताया कि किस प्रकार ऑप्टिकल सेंसर तकनीक आज चिकित्सा क्षेत्र में रोगों की पहचान, स्वास्थ्य निगरानी, सटीक निदान एवं उपचार को अधिक प्रभावी और सुलभ बना रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में शोध, नवाचार और तकनीकी विकास की संभावनाओं से अवगत कराते हुए भविष्य में इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गहरी रुचि दिखाई। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की, जिसका मुख्य वक्ता ने सरल एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाधान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नवीन शंकर पाठक, स्नातकोत्तर इतिहास विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्य वक्ता, अध्यक्ष, सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर डॉ. भरत कुमार, डॉ. ब्रजेश सिंह (जिला प्रोबेशन पदाधिकारी), डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. सुरेश कुमार सिंह, डॉ. सुजित कुमार यादव, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. अरविन्द कुमार वर्मा, डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना राय, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. प्रीति मोर्या, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. अर्चना पांडे, डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, डॉ. ओम प्रकाश आर्या, डॉ. श्वेत प्रकाश, विनायक दत्त पाठक (प्रधान सहायक), भोला पांडे, सुमित कुमार, बजरंगी कुमार सहित एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



