Others

महर्षि विश्वामित्र वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

बक्सर:महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय महर्षि विश्वामित्र वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य समापन 31 जनवरी 2026 को हुआ। महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत आयोजित अंतर-महाविद्यालय वुशु पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता 2025-26 का समापन सत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


समारोह की मुख्य अतिथि बक्सर नगर परिषद की मुख्य पार्षद कामरुन निशा रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. सुभाष चन्द्र पाठक एवं डॉ. आनंद भूषण पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कान्त सिंह ने निभाई। क्रीड़ा सचिव डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने महोत्सव के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार को बधाई दी।
मुख्य अतिथि कामरुन निशा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के संतुलन पर लगातार कार्य कर रहा है।

समारोह के दौरान महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद एवं अंतर-महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. भरत कुमार, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. अर्चना राय, डॉ. छाया चौबे, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति मोर्या, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. अर्चना पांडे सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे

समारोह का समापन उत्साह, खेल भावना और भविष्य में और अधिक भव्य आयोजन करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!