Crime

मार्च से जून तक अग्नि प्रवण काल को लेकर बक्सर में अग्निशमन विभाग का अभियान, स्कूलों व गांवों में मॉक ड्रिल

बक्सर:मार्च से जून तक अग्नि प्रवण काल को देखते हुए बक्सर अनुमंडल अग्निशमालय द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव के दिशा-निर्देश में अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी एवं अन्य अग्निशमन कर्मियों ने विभिन्न विद्यालयों और गांवों में अग्नि सुरक्षा से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, गैस सिलेंडर, बिजली और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों और ग्रामीणों को आग लगने पर घबराने के बजाय सतर्कता बरतते हुए अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई।

अभियान के तहत मध्य विद्यालय पुलिया बक्सर, उच्च विद्यालय पुलिया बक्सर, उत्क्रमित आंगनबाड़ी केंद्र बलुआ बक्सर, मध्य विद्यालय बलुआ बक्सर, प्राथमिक विद्यालय ठोरा बक्सर, प्राथमिक विद्यालय ईटरी, मध्य विद्यालय खातिब बक्सर, मध्य विद्यालय बिजोरा बक्सर, कन्या विद्यालय कुकड़ा बक्सर, मध्य विद्यालय खरना (धनसोई), इंग्लिश कॉन्वेंट स्कूल रामपुर बक्सर और उर्दू माध्यमिक विद्यालय धनसोई सहित अन्य गांवों के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में भी मॉक ड्रिल कराई गई।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्च से जून तक गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग लगने की घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और छोटी-छोटी सावधानियों का पालन करने की जरूरत है, ताकि आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!