Others

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को ₹2,500 करोड़ की राशि DBT से हस्तांतरित, बक्सर की 49,368 जीविका दीदियों को मिला लाभ

बक्सर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” के अंतर्गत 25 लाख महिलाओं को रोजगार हेतु ₹2,500 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी गई। प्रत्येक लाभुक महिला को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

जिले में समाहरणालय सभागार कक्ष, बक्सर में आयोजित लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आई लगभग 200 जीविका दीदियों ने भाग लेकर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वहीं जिले के सभी 11 प्रखंडों के 26 संकुल संघ एवं 1017 ग्राम संगठनों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें लगभग 60 हजार जीविका दीदियों ने भाग लिया।

 

आज की किश्त में बक्सर जिले की कुल 49,368 जीविका दीदियों के खातों में ₹493.68 करोड़ (₹4,93,68,00,000) की राशि अंतरित की गई। अब तक जिले में कुल 2,28,274 जीविका दीदियों को ₹10,000 की किस्त प्राप्त हो चुकी है।
पहली किश्त 26 सितंबर 2025 को 90,818 सदस्यों को, 3 अक्टूबर 2025 को 24,130, 6 अक्टूबर 2025 को 18,107, 28 नवंबर 2025 को 14,057 तथा 16 फरवरी 2026 को 49,368 जीविका सदस्यों को राशि प्रदान की गई।

प्राप्त राशि से महिलाओं ने पशुपालन, बकरी पालन, सिलाई-कढ़ाई, छोटी दुकान, खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों की शुरुआत की है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला, अपर समाहर्ता श्री अरुण कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया।

जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई राशि का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर बनें और अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से पूरा परिवार और समाज खुशहाल होता है, और जीविका दीदियां इसका सशक्त उदाहरण हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!