Politics

राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला ने इटाढ़ी प्रखंड में की समीक्षा बैठक

जनता की समस्याएं सुनीं, सीएचसी का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे चश्मे

बक्सर जिले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इटाढ़ी प्रखंड में मंगलवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राजपुर विधायक माननीय संतोष कुमार निराला ने भाग लिया। बैठक के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और जन-सरोकारों को गंभीरता से सुना तथा प्रखंड स्तर पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

समीक्षा बैठक के बाद विधायक संतोष कुमार निराला ने इटाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से संवाद किया। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच चश्मे का वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया।

विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग और सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!