CrimeOthers

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 को लेकर डीएम साहिला ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

बक्सर वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला दंडाधिकारी ने बी०बी० हाई स्कूल बक्सर तथा इंदिरा हाई स्कूल जेल रोड बक्सर परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं कदाचार रोकथाम के इंतजामों की समीक्षा की।


जिला दंडाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को निर्देश दिया कि वे लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कदाचार की किसी भी स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!