Crime

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा बजट 2026 : राजकुमार चौबे

बक्सर।विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।

राजकुमार चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बजट में किसानों के लिए सहायता योजनाएं, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर किए गए प्रावधान बेहद स्वागतयोग्य हैं। इससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

श्री चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस संतुलित और दूरदर्शी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!