Others

विश्व मानवाधिकार दिवस पर कैंडल मार्च, न्यायाधीशों ने दिलाई जागरूकता की शपथ

बक्सर। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा देर शाम एक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों को मानवाधिकारों के प्रति सजग और जागरूक करना था।

कैंडल जुलूस का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने किया। उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल सहित कई न्यायाधीश, कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए न्यायालय मुख्य द्वार से यातायात पुलिस का वाहन लगातार एस्कॉर्ट करता रहा।

जुलूस न्यायालय परिसर से निकलकर चीनी मिल, स्टेशन रोड होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुँचा, जहां मानवाधिकार संरक्षण को लेकर जागरूकता संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे, चीफ विनय कुमार सिंहा, डिप्टी चीफ कुमार मानवेंद्र, पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार, आनंद रंजना, आरती राय, चंद्रकला वर्मा, अशोक कुमार पाठक, दीपेश कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, अकबर अली समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के माध्यम से जिले में मानवाधिकारों की रक्षा, सम्मान और जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!